आत्मा शांति व शरीर शुद्धि के लिए हवन यज्ञ जरुरी है
By - Shivraj Dhusariya
लाम्बाहरिसिंह| कस्बे के पंच महाजन धर्मशाला में राम कथा महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में रामायण महायज्ञ एवं राम कथा महोत्सव पर अनप्त श्री विभूषित श्री रामलखन दास जी महाराज वेदान्ती नो बस्ताघाट, रामायण व्यास श्री माधवदास जी महाराज, श्री मणि रामदास जी महाराज छावनी अयोध्या श्री कथा व्यास परमाधवा चार्य जी मानस मधुप एट जिला जालौन में लाम्बाहरिसिंह की पंचमहाजन धर्मशाला को मानो अयोध्या धाम बाना दिया गया, इस अवसर पर शास्त्र के ज्ञाता विद्वान पंडित राधेश्याम शर्मा रूपाहेली वालो के समस्त रामायण मंडल के सदस्यों ने प्रतिदिन हवन कुण्ड में आहुतिया दी गयी, इस अवसर पर रामलखनदास जी वेदान्ती पूज्य महाराज श्री ने उपस्थित भक्तो को बताया की मनुष्य जीवन में आत्मा शांति व मन शुद्धि के लिए हवन यज्ञ बहुत जरुरी है साथ ही श्रीरामचरितमानस नव्हानपरायण विश्राम व राम कथा विश्राम व संगीतमय महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया |