लाम्बाहरिसिंह में होगा रामकथा का आयोजन
By - Shivraj Dhusariya
लाम्बाहरिसिंह | रामकथा सेवा समिति लाम्बाहरिसिंह के तत्वाधान में रामलखन दास वेदान्ती जी महाराज के पावन सान्निध्य में 30 दिसम्बर से 7 जनवरी तक पंच महाजन धर्मशाला लाम्बाहरिसिंह में अष्टोत्तर सहस्त्र रामचरित्र मानस नव्हानपरायण एवं राम कथा का भव्य आयोजन किया जायेगा| आयोजन समिति से मिली जानकारी में 30 दिसम्बर को भव्य कलश यात्रा निकली जायेगी | शोभायात्रा में रामलखन दास जी महाराज वेदान्ती नोबस्ता घात व माधव दास जी महाराज अयोध्या के मुखारविंद से उपदेशामृत प्रवचन होंगे | सात दिवसीय रामकथा महोत्सव में व्यासपीठ से माधवाचार्य जी महाराज संगीतमय रामकथा का रसपान करवाएंगे|